फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महाराष्ट्र में तैनात आईपीएस अफसर पर कार्रवाई को अड़ीं मां-बेटी

Sun, 18 Aug 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। प्रारंभिक जांच में दोषी न पाए जाने के बावजूद फेसबुक पर धोखे में हुई चेटिंग की पीड़ित एक युवती आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई कराने पर अड़ी है। युवती के मुताबिक अधिकारी ही नाम बदलकर उससे चेटिंग कर रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आईपीएस अफसर का मामले से कोई लेनादेना नहीं है, पुलिस अब फेसबुक अकाउंट की मदद से सही आरोपी को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के इज्जत नगर क्षेत्र निवासी नूरूल हसन आईपीएस की ट्रेनिंग के बाद महाराष्ट्र में एएसपी के रूप में तैनात हैं। इज्जत नगर क्षेत्र की ही एक युवती और उसकी मां उन पर कार्रवाई करने पर अड़ी हैं। युवती के मुताबिक कुछ दिन पहले तक अधिकारी की फोटो लगाकर कोई उससे चेटिंग कर रहा था। संपर्क करना बंद होने पर युवती ने अधिकारी के परिवार से इसको लेकर बात भी की थी। बेटे का नाम फिजूल में घसीटे जाने पर आईपीएस अफसर के पिता अज्ञात आरोपी के खिलाफ सप्ताह भर पहले रिपोर्ट करा चुके हैं। अब तक की जांच में सीओ थर्ड कुलदीप कुमार ने आईपीएस अधिकारी को क्लीनचिट दी है। उनका आईपी एड्रेस, यूआरएल समेत कुछ भी संबंधित फेसबुक आईडी से मैच नहीं हुआ है। उनके मुताबिक फेसबुक मुख्यालय से रिपोर्ट आते ही असली आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed