फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कर्मचारी की फर्जी ई-मेल बनाकर इस्तेमाल करने पर रिपोर्ट

Sun, 18 Aug 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी अनाबारुल हसन एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। उनके मुताबिक उनके ही किसी सहकर्मी ने उनके नाम से एक फर्जी ई-मेल आईडी बना ली है। अब वह कंपनी में ही अलग-अलग लोगों को मेल भेज रहा है। आरोप है कि उनका नाम लिखकर भेजे जा रहे मेल से उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इस पर कई लोग आपत्ति भी जता चुके हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों पर बेटी के अपहरण का आरोप
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी 14 अगस्त की शाम से लापता है। उनके मुताबिक बेटी शाम को बाजार से पकौड़ी लेने गई थी। इसके बाद से नहीं लौटी। आरोप है कि गांव का रितिक मैसी ने दोस्त अर्जुन व अमित की मदद से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। बताया कि रितिक के पिता पप्पू और माता ने भी साथ दिया है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़छाड़
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक महिला को उनके गांव का एक शोहदा अक्सर परेशान करता है। उनके मुताबिक 13 अगस्त की रात आरोपी अफजाल जबरन उनके घर में घुस आया। विरोध करने पर उसने मारपीट और छेड़छाड़ की। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed