{"_id":"5d4f26958ebc3e6cac648504","slug":"crime-bareilly-news-bly3719329188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदकर मामा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गोदकर मामा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक भांजे ने मामा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शराब पीने के दौरान मकान खाली करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए भांजे ने वारदात कर डाली और भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की मां को थाने में बैठा लिया है।
पेशे से राजमिस्त्री 40 वर्षीय पवन के घर में ही उसका भांजा गुड्डू उर्फ लाली मूंगा रहता था। शनिवार सुबह नौ बजे दोनों घर में शराब पी रहे थे। करीब 11 बजे ये दोनों लोग छत पर चले गए। वहां गुड्डू की मां चंद्रकांता भी थीं। बताते हैं कि नशे में गुड्डू अपने मामा पवन से गालीगलौज करने लगा तो पवन ने उससे मकान खाली करने को कहा। बात इतनी बढ़ी कि गुड्डू ने चाकू निकालकर पवन के पेट में कई वार कर दिए। वारदात के बाद वो भाग गया। गुड्डू के जाने के करीब बीस मिनट बाद उसकी मां चंद्रकांता गली में आईं और पड़ोसी महिलाओं से कहा कि पवन ने गुड्डू से झगड़े के बाद खुद को कुछ मार लिया है, उसे देख लो। पड़ोसी छत पर पहुंचे तो वहां पवन तड़प रहे थे और खून बिखरा हुआ था। उन लोगों ने पवन के बेटों को सूचना दी तो बड़ा बेटा भारत आया और अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही पवन ने दम तोड़ दिया। इससे पहले पवन ने बेटे को घटना के बारे में बता दिया। भारत की ओर से गुड्डू उर्फ लाली मूंगा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट में कहा गया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई बहस में हत्या की गई। पुलिस ने गुड्डू की मां चंद्रकांता को कोतवाली में बैठा लिया है। घटना के बाद एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार और कोतवाल गीतेश कपिल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।