{"_id":"5d4dd02b8ebc3e6d0f40e7d1","slug":"crime-bareilly-news-bly3719028150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने एएनएम से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने एएनएम से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीएचसी पर तैनात डॉक्टर ने एएनएम से छेड़छाड़ और अभद्रता की। विभागीय अधिकारियों ने उनकी शिकायत गंभीरता से नहीं लिया तो उन्होंने पुलिस में तहरीर दे दी। शुक्रवार को इज्जतनगर पुलिस ने प्रभारी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर में पीरबहोड़ा स्थित पीएचसी पर तैनात डॉ. विनोद सहगल पर वहां तैनात एएनएम ने छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर सौंपी थी। आरोप था कि डॉक्टर उन्हें जबरन पास बैठाकर अभद्रता करते हैं और गलत नीयत से हाथ लगाते हैं। विरोध करने पर उन्होंने संबंध बनाने का भी प्रस्ताव रख दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों से की लेकिन डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एएनएम का आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत की जानकारी होने पर डॉक्टर उन्हें धमकाने लगे थे। अक्सर उनके पीछे गुंडे लगा देते थे, जो उन्हें रास्ते में परेशान करते थे और समझौता करने का दबाव बनाते थे। छह अगस्त को पीएचसी जाते वक्त दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर समझौते के लिए धमकाया तो उन्होंने थाने में तहरीर दे दी, जिसके आधार पर शुक्रवार को डॉ. विनोद सहगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।