फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

खाते में रुपये डालने के बहाने वकील से की ठगी

Sat, 10 Aug 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। खाते में रुपये डालने के बहाने एक ठग ने खुद को सैन्यकर्मी बताकर वकील से ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिए ठगी कर ली। वकील के मुताबिक ठग ने उसके भाई को रुपये देने की बात कहकर खाते की डिटेल ली थी। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमनगर क्षेत्र के जनकपुरी निवासी जितेंद्र कुमार वकील हैं। उनके मुताबिक चार अगस्त को उनके पास मनोज शर्मा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सैन्य कर्मी बताकर जान पहचान होने की बात कही। जितेंद्र को किसी तरह भरोसा दिलाकर उसने उनके खाते में 25 हजार रुपये डालने की बात कही। बताया कि शाम को उसका भाई घर आकर रुपये ले लेगा। इस पर उसने जितेंद्र के एक ऑनलाइन एप की डिटेल लेकर उस पर लिंक भेजा। रुपये न जाने का बहाना कर दो बार में पांच हजार और चार हजार के दो लिंक भेजे। आरोप है रुपये भेजने के बाद में ठग ने उनके खाते से नौ हजार रुपये निकाल लिए। रुपये आने की बजाय उनके खाते से कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed