फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

किशोरी को बंधक बनाकर छेड़छाड़, शिकायत करने पर पिटाई से मां बेहोश

Fri, 09 Aug 2019 09:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। इलाके के एक गांव में घर से बाहर निकली किशोरी को तीन युवकों ने गुमराह कर आटा चक्की की दुकान में कैद कर लिया। उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट भी की गई। इसकी भनक लगते ही किशोरी की मां मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। डंडा सिर में लगते ही वह बेहोश हो गई। घायल मां-बेटी को रात में ही बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट के साथ पॉक्सो के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का महिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

इलाके के ही एक गांव के व्यक्ति की 13 साल की बेटी को पड़ोस की आटा चक्की पर मौजूद तीन युवकों ने गुमराह कर अंदर बुला लिया। तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मारपीट भी की गई। इससे किशोरी के कपड़े फट गए। उसके शरीर पर चोटों के निशान आरोपी युवकों की हैवानियत बयां करने के लिए काफी हैं। छेड़छाड़ और अश्लीलता के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। कुछ देर बाद किसी तरह इसकी भनक किशोरी की मां को लग गई। वह आटा चक्की पर पहुंची तो अंदर बेहोश पड़ी बेटी को देख आरोपियों से भिड़ गई। आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। सिर में डंडा लगने से किशोरी की मां भी बेहोश हो गई। शोर सुनकर किशोरी के अन्य परिजन आ गए। बताते हैं कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। देर रात ही मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर आटा चक्की मालिक संजय, टोनी और रूपेंद्र के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोपहर में बदायूं महिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। डॉक्टर ने उसके सीने के आसपास हिस्से में चोट बताई हैं। इलाज के बाद उसकी मां की हालत में भी सुधार बताया गया है। पुलिस ने नामजदों में से टोनी और रूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना के बाद मारपीट दोनों पक्ष के लोगों में हुई थी। दोनों पक्ष के लोगों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

सुबह तक मचा दुष्कर्म का शोर
उझानी। किशोरी आटा चक्की में बेहोश पड़ी मिली, यह बात गांव के लोगों को पता लगी तो उनकी जुबां पर तमाम तरह की बातें सुनने को मिलीं। बृहस्पतिवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक दुष्कर्म का शोर मचता रहा लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची तो घरवालों ने कोई खास जानकारी नहीं दी। सुबह में कोतवाली पुलिस को तहरीर मिली तो उसने राहत की सांस महसूस की। इसे लेकर अस्पताल में किशोरी के घरवाले लोगों से भी बात करने में कतराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed