{"_id":"5d449c158ebc3e6d02395978","slug":"crime-bareilly-news-bly3710315193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की युवती से बरेली में सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की युवती से बरेली में सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उन्नाव जिले की एक युवती को फुसलाकर बरेली लाए ट्रक ड्राइवर और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने तीन लोगों के खिलाफ इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके परिवार से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।
शुक्रवार दोपहर इज्जतनगर थाने में आई 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह उन्नाव के थाना अचल क्षेत्र की निवासी है। वह अपने क्षेत्र के आजाद नगर वाई की एक मजार पर अगरबत्ती जलाने आई थी। वहां उसे अकरम नाम का परिचित युवक मिल गया। उसके साथ उसके दोस्त असीम और अनीस भी आ गए। वहां से ये लोग उसे घुमाने के बहाने अपने ट्रक में बैठाकर बरेली ले आए। यहां जंगल में एक मजार के पास गुरुवार रात वे लोग आ गए। अकरम और अनीस ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि असीम उसका मोबाइल और रुपये लेकर भाग गया। बाद में ये लोग जंगल से स्कूटी पर बैठाकर उसे त्रिशूल हवाई अड्डे के पास छोड़कर फरार हो गए। वहां से वह थाने का पता पूछती आ गई है।
इंस्पेक्टर ने युवती से आरोपियों के पते पूछे तो वह नहीं बता सकी। कभी उन्हें उन्नाव तो कभी इज्जतनगर क्षेत्र का बता रही थी। उसकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के पास उन्नाव से बरेली तक का रेल का टिकट है। उसके पास उसका कुछ सामान भी है। इससे लग रहा है कि वह ट्रक पर बैठकर नहीं बल्कि खुद ही ट्रेन से आई है। उसने दो आरोपियों के मोबाइल नंबर बताए जो स्विच ऑफ जा रहे हैं। जांच में सच सामने आएगा। लग रहा है कि परिचित युवकों ने ही भरोसे में उसे साथ लाकर कुछ गलत किया है। आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।