{"_id":"5d449c248ebc3e6cb66e8e77","slug":"crime-bareilly-news-bly3710264127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी मामा को छुड़ाने थाने आए तो सिपाही ने थप्पड़ जमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी मामा को छुड़ाने थाने आए तो सिपाही ने थप्पड़ जमाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता। मेड़ काटने के विवाद में नेताजी के मामा को पुलिस ने थाने में बैठा लिया, इसकी जानकारी नेताजी को हुई तो वे मामा को छुड़ाने थाने पहुंच गए। जहां एक सिपाही से उनकी एकतरफा कार्रवाई करने को लेकर तनातनी हो गई, इससे बौखलाए सिपाही ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसकी सूचना नेताजी ने संगठन के लोगों को दी तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उनकी खूब नोकझोंक हुई। कांवड़ यात्रा निकलवा रहे थानाध्यक्ष को हंगामे की सूचना मिली तो वह थाने पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। फिर पुलिस ने नेता के मामा सहित आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
भुता थाना क्षेत्र के गांव सिंगाही मुराबान में विश्व हिंदू परिषद के फरीदपुर तहसील अध्यक्ष राम के मामा ओमकार और गांव के धर्मपाल के बीच मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। मामले की तहरीर ओमकार भुता थाने में देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें ही हिरासत में लेकर बैठा लिया। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के तहसील अध्यक्ष राम को हुई तो वह मामा ओमकार की पैरवी करने थाने पहुंचे। सिपाही शरद से एकतरफा कार्रवाई करने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है इससे भड़के सिपाही ने राम को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी सूचना राम ने जिला अध्यक्ष नीरज पटेल को दी तो भारी संख्या में विहिप कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पहुंच गए। पदाधिकारी को थप्पड़ मारने का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। एक दरोगा ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो एक पदाधिकारी ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसको लेकर विहिप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। थाने में हंगामे की सूचना कांवड़ यात्रा निकलवा रहे थानाध्यक्ष राजवीर सिंह परमार को मिली तो वह थाने पहुंचे और विहिप कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बाद में सिपाही भेजकर दूसरे पक्ष के धर्मपाल को थाने बुलवाया गया। फिर विहिप पदाधिकारी के मामा और आरोपी धर्मपाल का शांतिभंग में चालान कर दिया।