{"_id":"5d449c1f8ebc3e6d1525b1dc","slug":"crime-bareilly-news-bly3709514167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट शॉप में बिकता मिला गोवंशीय पशु का मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट शॉप में बिकता मिला गोवंशीय पशु का मांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक मीट शॉप पर गोवंशीय पशु का मांस बिकने की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने दुकान मालिक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी पुलिस के सामने ही मौके से भाग निकला। छानबीन में पुलिस ने दुकान से डेढ़ क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस भी बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।
बारादरी थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह मोहल्ला काजी स्थित हसीन मीट शॉप पर गोवंशीय पशु का मांस बेचे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने दुकान पर टीम के साथ दबिश दी। पुलिस के मुताबिक उन्हें दुकान मालिक हसीन, उसके साथी अजीम और ताजीम एक गोवंशीय पशु का मांस काटते हुए मिले। छानबीन में पुलिस को दुकान सेे करीब डेढ़ क्विंटल मांस व पशु काटने के औजार बरामद किए। इसी बीच आरोपी ताजीम दुकान से भाग निकला। गलियों में भागने के कारण पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही। पुलिस ने मौके से बरामद मांस का सैंपल परीक्षण के लिए भेजा।