फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गुलमोहर पार्क में लगवाए गेट सिक्योरिटी गार्ड भी बैठाया

Sun, 04 Aug 2019 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सत्संगी दंपती हत्याकांड के बाद दहशतजदा सहमे गुलमोहर पार्क कॉलोनी के लोग अब अपनी सुरक्षा के बंदोबस्त मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को कॉलोनी के दोनों सिरों पर लोहे के मजबूत गेट लगवाने के साथ कॉलोनी में एक सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सत्संगी दंपती की हत्या के बाद से गुलमोहर पार्क कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं। हत्यारा कैसे बेधड़क होकर कॉलोनी में घुसा और हत्या करके भाग निकला, यह सोचकर ही लोग सिहर अब भी उठते हैं। कॉलोनी में दोबारा ऐसी कोई घटना न हो, इसलिए लोगों ने आपस में पैसा इकट्ठा कर कॉलोनी के दोनों निकास पर लोहे के गेट लगवाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही प्राइवेट सुरक्षा गार्ड भी रखा है जो शाम छह से सुबह छह बजे तक ड्यूटी देगा।
विज्ञापन

पुलिस तो अनुराग भागवानी को लेकर यहां
आई ही नहीं, सबूत कैसे बरामद हो गए
अमर उजाला की टीम गुरुवार दोपहर पहुंची तो गुलमोहर पार्क कॉलोनी मौजूद महिलाएं सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखीं। उनका कहना था कि अभी तक पुलिस रोज कॉलोनी के चक्कर लगा रही थी लेकिन तीन दिन से झांकी भी नहीं है। महिलाओं को जब यह बताया गया कि पुलिस ने कहा है कि उसने अनुराग भागवानी की निशानदेही पर कॉलोनी से उसकी दूसरी चप्पल और सत्संगी दंपती के मोबाइल फोन समेत कई सबूतों की बरामदगी होना बताया है तो महिलाएं हैरत में आ गईं। बोलीं, हत्याकांड के बाद कॉलोनी के लोगों की एक-एक हरकत पर नजर है। उन्होंने तो पुलिस को आते-जाते देखा नहीं। अब यह पुलिस ही जाने कि वह ऐसा दावा क्यों कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के खुलासे पर यकीन नहीं
कॉलोनी की महिलाओं का कहना था कि पुलिस और आरोपी के बयान के आधार पर हुए हत्याकांड के खुलासे पर उन्हें अभी भी यकीन नहीं आ रहा। अखबारों में उन्होंने अवैध संबंधों और भाड़े पर हत्या करने की खबरें पढ़ीं। चैनल भी ऐसी ही खबरें चला रहे थे। उन्हें नहीं लगता कि इस तरह की वजह रही होगी। मिसेज सत्संगी एक सज्जन महिला थीं। वो ऐसा कर सकती हैं ये सपने में भी नहीं सोच सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed