फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सत्संगी दंपती मर्डर केस- जिसका चेहरा मिलता-जुलता पाया उसे उठाया पर केस खुल न पाया

Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
अपनी बात रखती राधा। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। गुलमोहर पार्क कॉलोनी के सत्संगी दंपती हत्याकांड के खुलासे की कोशिश कर रही पुलिस के हाथ फिर निराशा लगी है। सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज में दिखे हत्यारे से मिलते-जुलते चेहरे की वजह से उठाए गए जड़ीबूटी बेचने वाले बल्लू से तीन दिन की पूछताछ के बावजूद पुुलिस कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी न ही उसके खिलाफ कोई साक्ष्य मिल पाया। इस बीच बल्लू के परिवार की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने एसएसपी से बात की तो उन्होंने साफ कर दिया कि जल्द बल्लू को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सत्संगी दंपती मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के बजाय पुलिस खुद उलझती जा रही है। पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार को अलग-अलग जगह से तीन संदिग्ध उठाए थे। इनमें से दो को थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया, तीसरे सिकलापुर के बल्लू सिंह भाट का चेहरा हत्यारे से काफी मिलता-जुलता होने की वजह से पुलिस उसे देहात के थानों में रखकर लगातार पूछताछ करती रही लेकिन लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस को उससे कोई सुराग नहीं मिल सका। उसका चेहरा ही हत्यारे से मिलता हुआ है, चाल-ढाल और दूसरी चीजें नहीं मिल रहीं। बल्लू बीच की मांग निकालता है जबकि हत्यारे का हेयर स्टाइल अलग तरह का था। थे। पुलिस ने बल्लू के बारे में पड़ोसियों, परिवार और दूसरे लोगों से पूछताछ के साथ आसपास के थानों में उसका रिकार्ड खंगालने की कोशिश की पर उस पर कोई एनसीआर तक दर्ज नहीं निकली। इस बीच बल्लू की पत्नी की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने एसएसपी से बात की तो उन्होंने आश्वासन दे दिया कि बल्लू के दोषी साबित न होने पर उसे जल्द रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेरा पति बेकसूर, किसी ने फिजूल में फंसवाया
फेरी लगाकर चूरन और देसी दवाएं बेचने वाले बल्लू को उठाने के बाद मोहल्ले के लोग परिवार को सांत्वना देने उसके घर पहुंचे थे। बल्लू की पत्नी राधा छह बच्चों के साथ पड़ोस में रिश्तेदार के घर बैठी थी। राधा ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन पति घर पर रहे। बरसात में काम नहीं चल रहा है इसलिए उनका ज्यादा वक्त घर पर कटता है। पुलिस शुक्रवार रात उन्हें खाना खाते वक्त उठा ले गई। अधिकारी यह तो कह रहे हैं कि वह निर्दोष हैं लेकिन छोड़ नहीं रहे हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि बल्लू काफी सीधा है। गुटखा तक नहीं खाता न किसी लफड़े में पड़ता है। उस पर इस तरह के इल्जाम की बात से वे लोग हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद बोले- बल्लू को छुड़ाकर रहेंगे
पार्षद विनोद सैनी ने बताया कि बल्लू के बारे में किसी पड़ोसी ने खुराफात में शिकायत कर दी है। केंद्रीय मंत्री को बताया है कि गरीब परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने भी अफसरों से बात की है। बल्लू को छुड़ाकर ही दम लेंगे। वह मूल रूप से तिलहर के बहादुरगंज का रहने वाला है। वहां से भी परिवार के लोग घर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed