फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दरोगा ने गायब कर दी सरकारी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Jul 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा पर 9 एमएम की सरकारी पिस्टल गायब करने का आरोप है। उसके खिलाफ बुधवार को आरआई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरआई हरेंद्रपाल सिंह के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात दरोगा देवेश कुमार की लोकसभा चुनाव के दौरान उन्नाव जिले में ड्यूटी लगी थी। 30 अप्रैल 2019 को दोपहर 11.23 बजे दरोगा देवेश ने फोन करके सरकारी पिस्टल खोने की सूचना दी। बताया कि 24 अप्रैल को वह निजी कार में चुनाव ड्यूटी करने उन्नाव जा रहे थे। रास्ते में ललकनपुल सांडी रोड जिला हरदोई के पास उनकी गाड़ी की डिग्गी से बैग कहीं गिर गया। बैग में उनकी वर्दी, सरकारी 9 एमएम पिस्टल, 20 कारतूस और मैग्जीन थी। उनके काफी तलाशा करने पर भी बैग नहीं मिला। एसएसपी के निर्देश पर इस मामले की प्रारंभिक जांच सीओ लाइन ने की। उनकी जांच रिपोर्ट के मुताबिक दरोगा देवेश चुनाव ड्यूटी में लगी सरकारी बस में न जाकर अपनी मनमर्जी से निजी गाड़ी में गए थे। यानी देवेश ने उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरआई ने दरोगा देवेश कुमार के खिलाफ सरकारी पिस्टल, कारतूस और मैग्जीन गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed