फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बाकरगंज में युवक को डायरिया, जाम में फंसने के दौरान मौत

Wed, 24 Jul 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बाकरगंज में मंगलवार सुबह युवक को डायरिया हो गया। परिवार वालों का आरोप है कि वे लोग ऑटो लेकर उसे लेकर अस्पताल दौड़े तो मुख्यमार्ग पर निगम के कूड़ा वाहनों के जाम में ऑटो फंस गया। उसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाकरगंज में ट्रंचिंग ग्राउंड के ठीक सामने रहने वाला 32 वर्षीय कदीर अहमद फेरी लगाकर दरी चादर बेचते थे। परिवार का आरोप है कि मंगलवार सुबह गंदगी के चलते उसे डायरिया हो गया। पेट में तेज दर्द होने के चलते वे लोग कदीर को ऑटो में लेकर अस्पताल जा रहे थे। मगर बाकरगंज के मुख्य मार्ग पर निगम के कूड़ा वाहनों का जाम लगा था। उसमें ऑटो भी फंस गया, इसी दौरान कदीर की मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र के तमाम लोग कदीर के घर पर जमा हो गए। समाज सेवा मंच के नदीम शमसी भी पहुंचे। उन लोगों का आरोप है कि नगर निगम बाकरगंज के लोगों की समस्याओं का ध्यान नहीं दे रहा है। दूसरा मार्ग होने के बावजूद कूड़े की ट्रालियां आबादी से ले जाई जा रही हैं। वहीं, पार्षद सतीश कातिब का कहना है कि इस मामले में उन्होंने नगर आयुक्त समेत निगम के अन्य अफसरों को सूचना दी लेकिन कोई भी अफसर मौके पर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed