फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पुराने रास्ते से ही निकलेगी शिकारपुर की कांवड़

Wed, 24 Jul 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। तीसरे सोमवार को निकलने वाली कांवड़ को लेकर गांव शिकारपुर चौधरी में मंगलवार को एसपी सिटी के साथ ही खुफिया अमले की टीम ने गांव पहुंचकर रास्ते का मुआयना किया। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। दोनों पक्ष पुराने रास्ते से कांवड़ निकालने को लेकर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव शिकारपुर चौधरी में सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। तीसरे सोमवार की कांवड़ निकलने के रास्ते को लेकर विवाद था। सूचना पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बातचीत की थी पर नतीजा नहीं निकल सका। गांव में विवाद बढ़ने की आशंका के चलते मंगलवार को एसपी सिटी, एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। यहां कच्चे और पक्के रास्ते को लेकर विवाद था। एक पक्ष नए रास्ते यानी पक्की सड़क से कांवड़ निकालने की बात कर रहा था। जबकि दूसरा पक्ष पुराने कच्चे रास्ते से ही कांवड़ ले जाने को कह रहा था। मंगलवार को अधिकारियों संग दोनों पक्षों के 15-15 लोगों की बैठक में पुराने रास्ते से ही कांवड़ निकालने की बात पर लिखित में समझौता हो गया। दूसरे पक्ष ने पिछले सावन की कांवड़ की वीडियो भी पुलिस को इसी मार्ग से गुजरने के सबूत के तौर पर दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed