{"_id":"5d376e628ebc3e6cf90fafe5","slug":"crime-bareilly-news-bly3696813163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपेयी स्वीट्स के गोदाम से चोरी कर भागे, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपेयी स्वीट्स के गोदाम से चोरी कर भागे, एक को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गोदाम से कट्टे लेकर भाग रहे चोरों में एक को मोहल्ले वालों ने पकड़कर लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कट्टों में एक चर्चित मिष्ठान भंडार समेत दो गोदामों से चुराया हुआ सामान निकला। मिष्ठान भंडार के मैनेजर ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बाजपेयी मिष्ठान भंडार के गोदाम से रविवार सुबह करीब आठ बजे दो अज्ञात युवक सामान भरे कट्टे लेकर भागते नजर आए तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। इसी बीच एक युवक ने भाग रहे एक संदिग्ध को बाइक से पीछा कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा गलियों में भाग निकला। दुकान के मैनेजर सुनील के मुताबिक कट्टों में गोदाम में रखीं दो बैट्रियां, चार स्टेवलाइजर, और कुछ मशीनों के पार्ट निकले। इसके अलावा एक कट्टे में बराबर वाले गोदाम का भी कुछ सामान निकला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहनूर उर्फ शानू और साथी का नाम बिलाल बताया। इसी बीच धक्का मुक्की कर दुकान की छत पर चढ़ा और पीछे रामलीला मैदान में कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।
खंडहर मकान में दिन भर इंतजार कर घुसे गोदाम में
दोनों चोर 20 जुलाई को दिन से ही गोदाम के बराबर में पड़े खंडहर में घुस गए थे। रात में मौका पाकर छत से गोदाम में कूदे। इसके बाद गोदाम की ही दीवार काटकर बराबर के गोदाम में घुसकर भी हाथ साफ किया।