फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दिल्ली में छुपा है सऊदी सरकार का वांटेड सलीम सुल्तान

Mon, 22 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सऊदी अरब में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला सलीम सुल्तान दिल्ली में रिश्तेदारों के यहां छुपा हुआ है। वहां पत्नी के साथ शान शौकत भरी जिंदगी जी रहा है। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर एजेंसियों ने उसका पता ठिकाना खोजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कैंट थाने के ठिरिया निजावत खां के कई लोग दुबई और सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। यहीं का सलीम सुल्तान जेद्दा में इफको ग्रुप की सह कंपनी प्योर फूड एलएलसी में फाइनेंस मैनेजर था। पत्नी सामिया सुल्तान भी वहां रहकर पति के धंधे में हाथ बंटा रही थी। आरोप है कि सलीम ने अपनी कंपनी में गबन कर उसे दिवालिया घोषित कर दिया और पत्नी के नाम दूसरी कंपनी खुलवा दी। कंपनी के करीब 28 मिलियन रियाल की धोखाधड़ी की गई और इसी साल फरवरी में पत्नी के साथ बहन की शादी के बहाने सऊदी से भारत आ गया। घोटाले के मामले में सऊदी सरकार के अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बरेली डीएम को पत्र भेजकर सलीम सुल्तान को गिरफ्तार कराकर सऊदी सरकार को सौंपने का आग्रह किया है। खुफिया अमले ने उसके गांव और परिचितों से जानकारी की तो पता लगा कि सलीम पत्नी के साथ दिल्ली में अपने करीबी रिश्तेदार के घर रह रहा है। उस पर बेतहाशा पैसा है और वह इस रकम को खुलकर खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed