{"_id":"5d30dd3e8ebc3e6d1a13e095","slug":"crime-bareilly-news-bly369131416","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने सीओ से पकड़वाया सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने सीओ से पकड़वाया सट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले काफी दिनों से जगतपुर चौकी क्षेत्र में हो सट्टे व अन्य अवैध कार्यों को लेकर पुलिस अधिकारियों तक शिकायतें पहुंच रहीं थी। जिसके चलते अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर डीआईजी राजेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को सीओ थर्ड कुलदीप सिंह के निर्देशन में एक टीम को छेत्र में कार्रवाई को भेजा। टीम में मौके से तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के कुछ देर बाद ही जगतपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
पिछले कुछ दिनों से आम आवाज समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष शारिक अली शहर में हो सट्टे के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं। जिसके चलते संगठन के लोग डीआईजी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र भी सौंप चुके हैं। इसके चलते इन लोगों जगतपुर चौराहे पर होने वाली सट्टे की खाई बाड़ी की शिकायत भी की। डीआईजी द्वारा जगतपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने के बावजूद सटोरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नाराजगी के चलते उन्होंने सीओ थर्ड को बृहस्पतिवार शाम टीन लेकर छापे मारी करने के निर्देश दिए। सीओ कुलदीप ने इंस्पेक्टर बारादरी राहुल सिंह व अन्य टीम के साथ जगतपुर चौराहे पर छापामारी की। मौके से टीम ने तीन लोगों को पकड़ा गया। इनसे पुलिस पूछताछ कर रहे है।
रमेश शर्मा बने नए चौकी इंचार्ज
शिकायतों के चलते जगतपुर चौकी से हटाए गए दरोगा अशोक कुमार के बाद चौकी का चार्ज अब सीबीगंज थाने में तैनात दरोगा रमेश शर्मा को दे दिया गया है। इस सख्त कार्रवाई के बाद अब बारादरी थाने के अन्य दरोगा भी चौकन्ने हो गए थे।