फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर होता है खूनी संघर्ष

Fri, 19 Jul 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली/दातागंज। रामगंगा किनारे की जमीन वक्त के साथ बेशकीमती हुई है तो उस पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष भी आम बात हो गई है। यहां भी फार्महाउस मालिक को कब्जा न छूटने की वजह से जमीन कम भाव में बेचनी पड़ी तो दूसरे खरीदारों से कब्जेदारों का विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में पहले भी इसी वजह से विवाद हुए हैं। दोनों ही पक्ष जमीन अपनी होने का दावा कर रहे हैं पर पुलिस प्रशासन आज तक सीमांकन कराकर इनका विवाद खत्म नहीं करा सका है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सेहरा पुख्ता की 198 बीघा जमीन दिल्ली निवासी सोनू सोलंकी ने कुछ साल पहले खरीदकर यहां फार्महाउस बना दिया था। उन्होंने पंखिया नगला के लोगों को यह जमीन बटाई पर दे दी थी। करीब सात साल तक वे इसकी देखभाल करने नहीं आए तो बटाईदारों ने यह जमीन कब्जा ली। बाद में सोनू सोलंकी ने पुलिस प्रशासन की मदद ली तो 160 बीघा जमीन खाली कर दी गई। परेशान सोनू ने छह महीने पहले अपनी सारी जमीन पड़ेरा निवासी अतहर समेत उनके पक्ष के सात लोगों को बेच दी। अतहर पक्ष ने बाकी जमीन पर तो खेती शुरू कर दी पर करीब तीस बीघा जमीन पर तारकशी करके इरशाद पक्ष के इमरान अली ने खेती शुरू कर दी है। अतहर और इमरान में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। छह महीने में दोनों पक्ष कई बार सामने आ चुके थे और मारपीट भी हो चुकी थी। प्रकरण का निस्तारण न होने से बात बढ़ गई और नौबत फायरिंग तक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed