फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गुवाहाटी एक्सप्रेस में फौजियों ने यात्री को उतारा, आधा घंटा रुकी रही ट्रेन

Thu, 18 Jul 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। गुवाहाटी एक्सप्रेस में फौजियों ने यात्रियों का समान कोच से फेंक दिया। यात्रियों को भी नीचे उतार दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कोच में पहुंची जीआरपी/आरपीएफ ने जंक्शन से चढ़े दो फौजियों की शिनाख्त कराई, लेकिन यात्रियों ने मना कर दिया। इस घटनाक्रम में ट्रेन करीब आधा घंटा जंक्शन पर खड़ी रही। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को मेमो भेजा है।
विज्ञापन

लालगढ़ से डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस दोपहर 1:15 बजे जंक्शन पहुंचे। गार्ड के कोच के पास लगे साधारण कोच के आधे हिस्से में फौजियों का कब्जा था। जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो दो फौजी भी कोच में चढ़े। जगह न होने पर फौजियों ने प्रमोद समेत कई यात्रियों का सामान प्लेटफार्म पर फेंक दिया और उन्हें उतार दिया। हंगामा देखकर गार्ड ने वाकी टाकी से स्टेशन मास्टर को बताया। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने फौजियों को समझाना चाहा, लेकिन उन्होंने यात्रियों को चढ़ने नहीं दिया। यात्रियों की शिकायत पर जंक्शन से चढ़े दो फौजियों को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया, लेकिन यात्रियों ने मना कर दिया। उनका कहना था कि पीटने वाला फौजी सिविल ड्रेस में था। इस घटना क्रम में ट्रेन करीब आधा घंटा जंक्शन पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को आरोपी फौजियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का मेमो दिया। उतारे गए यात्रियों को गुवाहाटी एक्सप्रेस के दूसरे कोच से रवाना किया गया। सभी यात्री हरियाणा से बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed