{"_id":"5d2f7fb88ebc3e6d080698af","slug":"crime-bareilly-news-bly3689434156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को धरने के जवाब में महिलाओं के खिलाफ भद्दी पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को धरने के जवाब में महिलाओं के खिलाफ भद्दी पोस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो महीने पहले नगर निगम परिसर में दिए धरने में मौजूद महिलाओं के फोटो एक पार्षद ने गंदे कमेंट के साथ फेसबुक पर वायरल कर दिए। महिलाओं ने बुधवार को अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। पार्षद पर शिकायत करने के दौरान अभद्रता का आरोप भी लगाया। एसएसपी ने प्रेमनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बारादरी थाना क्षेत्र के कुसुमनगर की कुछ महिलाएं बुधवार को डीएम एसएसपी समेत कई अधिकारियों से मिलीं। एसएसपी को बताया कि उनके घर के आसपास की सड़कें खराब हो गई हैं। करीब दो महीने पहले कई महिलाएं इसकी शिकायत करने नगर निगम पहुंचीं। वहां किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो महिलाएं नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। यहां एक पार्षद ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उनके धरने पर आपत्ति जताई। पार्षद का इस बात पर महिलाओं से विवाद भी हो गया। इसके बाद पार्षद ने धरने पर बैठी महिलाओं के चुपचाप फोटो खींच लिए थे। हाल ही में महिलाओं को पता लगा कि भद्दे कमेंट के साथ उनकी फोटो पार्षद ने फेसबुक पर वायरल कर दी है। इन फोटो पर और लोग भी आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं।
महिलाओं ने बताया कि बुधवार सुबह वे लोग पार्षद के घर फोटो वायरल करने की शिकायत करने पहुंचीं तो उसने फिर उन लोगों से अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की। उन लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं। महिलाओं ने एसएसपी से आईटी एक्ट और एससी एक्ट के पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट कराने की मांग की। एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद पार्षद पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर भेज दिया।