{"_id":"5d2e29808ebc3e6cec0c774d","slug":"crime-bareilly-news-bly3688882120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लहूलुहान सांड़ से टकराकर गिरे बाइकर्स, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लहूलुहान सांड़ से टकराकर गिरे बाइकर्स, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। दिल्ली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए सांड़ से टकराकर एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए तो कई और वाहन टकराने से बच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
वाकया मंगलवार रात करीब 11 बजे का है। दिल्ली हाईवे पर जेलर वाले बाग के पास एक सांड़ और गायों का झुंड गुजर रहा था। सांड़ को कोई बड़ा वाहन टक्कर मारकर चला गया। तब गायों का झुंड उसके पास खड़ा हो गया। इसी दौरान परसाखेड़ा से इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज इधर होकर निकल गए पर रुककर सांड़ को हटवाने की कोशिश नहीं की। शहर से बाइक पर परसाखेड़ा रोड नंबर दो जा रहे घनश्याम और पंचम की बाइक सांड़ से टकरा गई। जल्दबाजी में कई कार और दूसरे वाहन सांड़ से टकराने से बचे। बाद में थाने से जीप में पुलिसकर्मी और परसाखेड़ा चौकी का स्टाफ आया तो सांड़ को रोड से हटाया जा सका।