{"_id":"5d2e29568ebc3e6cae4eeaec","slug":"crime-bareilly-news-bly3688498128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिला कट्टे में भरा मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में मिला कट्टे में भरा मांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के एक इलाके में मंगलवार तड़के कूड़े के ढेर में एक कट्टे में भरा मांस मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका नमूना भरकर वहां से हटवा दिया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
प्रेमनगर क्षेत्र के भूड़ इलाके में तड़के एक कूड़े के ढेर में से दुर्गंध आने पर एक सफाई कर्मचारी को बुलाया गया। सफाई के दौरान ढेर में एक कट्टे में भरा पशु का मांस मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा और उसे वहां से हटवाया। बताया कि कट्टे में करीब एक कुंतल मांस भरा था। पुलिस के मुताबिक, देर रात कट्टा लेकर एक स्कूटी सवार वहां से गुजर रहा था। सड़क खराब होने के चलते कट्टा वहां गिर गया। काफी देर तक नहीं उठा तो वह उसे वहीं छोड़कर निकल गया। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी देखकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। ब्यूरो