{"_id":"5d2e297b8ebc3e6c9a25c6a1","slug":"crime-bareilly-news-bly3688208186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज छात्र घर से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज छात्र घर से भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पढ़ाई न करने पर पिता डांट पड़ी तो एक छात्र नाराज होकर घर से भाग निकला और देर रात तक घर नहीं लौटा। काफी ढूंढने के बावजूद वो नहीं मिला तो परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर इज्जतनगर थाना में छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र के मठ कमलनैनपुर निवासी शाहिद खां के बेटा अरबाज (12) कक्षा छह का छात्र है। उनके मुताबिक अरबाज अकसर खेल कूद में लगा रहता था और पढ़ाई करने में टाल मटोल करता था। इसके चलते वह लोग अकसर उसे डांट देते थे। उनके मुताबिक 13 जुलाई की सुबह अरबाज की मां ने उनसे उसकी पढ़ाई न करने की शिकायत की तो उन्होंने अरबाज को डांट दिया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा तो आस पास उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। तीन दिनों तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ब्यूरो