{"_id":"5d2cdcc58ebc3e6cc57830aa","slug":"crime-bareilly-news-bly3687159184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राजा उर्फ जितेंद्र पुत्र भगवानदास के खिलाफ कई संगीन धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। रविवार रात कैंट पुलिस टीम फरीदपुर रोड स्थित नकटिया पुल के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान राजा और उसका साथी पंकज बाइक पर फरीदपुर की ओर से लौट रहे थे। पुलिस को चेकिंग करते देखकर दोनों बाइक पीछे मोड़कर जाने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुकाबला करने के बाद अभियुक्त राजा को दबोच लिया। उके पास एक तमंचा, कारतूस व तीन हजार रुपये बरामद हुए। उसका साथी पंकज अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। दोनों के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।