{"_id":"5d27934a8ebc3e6ce97e9d75","slug":"crime-bareilly-news-bly3682745134","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी निवासी युवक ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव सौंप दिया।
कॉलोनी निवासी सौरभ अवस्थी का 18 वर्षीय बेटा अनमोल अवस्थी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। वह इन दिनों घर आया हुआ था। बुधवार रात दस बजे अनमोल ने परिवार के अन्य लोगों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह घरवालों ने देखा तो पंखे के सहारे रस्सी से उसका शव लटका हुआ था। सूचना पर किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा पहुंचे तो परिवार ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने अनमोल के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली पर आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी। ब्यूरो