{"_id":"5d2641b38ebc3e6d0e205eca","slug":"crime-bareilly-news-bly368141073","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयान मर्डर केस : गुजरात की लैब कराएगी नारको टेस्ट, पत्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयान मर्डर केस : गुजरात की लैब कराएगी नारको टेस्ट, पत्र तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके के छात्र अयान की हत्या के मामले में गुजरात की गांधीनगर लैब अब तीन संदिग्धों का नारको टेस्ट कराएगी। इसके लिए एसपी सिटी ने पत्र बनाकर विवेचना कर रहे सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी को भेज दिया है। पुलिस अब यह पत्र लेकर लैब जाएगी, वहीं से नारको टेस्ट के लिए तारीख तय होगी।
डेढ़ साल पहले जगतपुर निवासी रईस मियां का दस साल का बेटा अयान 17 दिसंबर 2017 को लापता हो गया था। अगले दिन अयान का बोरे में बंद शव डोहरा रोड पर मिला था। घरवालों के पास उसी दिन दोपहर को फिरौती का पत्र भी आया था। पुलिस ने तब अयान के चाचा इरफान और उसके दोस्त निहाल को आरोपी मानकर जेल भेज दिया। घरवालों ने पड़ोसी हाजी फैसल को आरोपी बताकर दोबारा विवेचना कराई। यह विवेचना तीसरी बार सुभाषनगर इंस्पेक्टर कर रहे हैं। परिवार की मांग पर कोर्ट ने नारको टेस्ट से सच्चाई पता लगाने का आदेश दिया था। तीनों संदिग्धों ने नारको टेस्ट के लिए सहमति दे दी है। लखनऊ की लैब में टेस्ट की व्यवस्था न होने पर वहां से मामला गुजरात की गांधीनगर लैब भेजा गया है।