फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पता चला विधायक की है.. तो फिर वहीं रख आई

Thu, 11 Jul 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। नियम कायदों की आड़ लेकर पब्लिक से मोटा जुर्माना वसूलने वाली ट्रैफिक पुलिस रसूखदारों के आगे सारे नियम कायदे भूल जाती है। दोपहर करीब दो बजे एसएसपी दफ्तर के पास खड़ी एक लक्जरी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस की क्रेन उठाकर पुलिस लाइन ले आई। जब उसे गौर से देखा तो पता चला कि गाड़ी तो विधायक की है। उस पर विधानसभा पास का लोगो भी था। फिर क्या था... नेता जी कहीं नाराज न हो जाएं, इसलिए कार को वहीं ले जाकर रख दिया, जहां से उठाया था। ये देख लोग हैरत में हैं और सवाल भी कर रहे हैं कि कानन क्या सिर्फ आम आदमियों के लिए है।
विज्ञापन

बताते हैं कि करीब दो बजे एसएसपी दफ्तर से कलेक्ट्रेट जाने वाली रोड पर एक सफेद बोलेरो नो पार्किंग में खड़ी थी। गाड़ी के पीछे के हिस्से में छोटे अक्षरों से विधायक लिखा था। सामने विधानसभा पास का लोगो और लाउडस्पीकर भी लगा था। इस दौरान नो पार्किंग से वाहनों को उठाने वाली क्रेन लेकर घूम रहा ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ आया और क्रेन से गाड़ी को उठा लिया। स्टाफ ने तब तक सही से गाड़ी देखी भी नहीं थी विरोध करने के लिए गाड़ी का ड्राइवर या अन्य कोई भी मौजूद नहीं था। टीम इस गाड़ी को पुलिस लाइन ले गई। वहां जाकर पता चला कि गाड़ी तो एक विधायक की है। ‘गलती’ पता चलते ही ट्रैफिक पुलिस ने सुधार कर लिया। थोड़ी ही देर बाद क्रेन ने गाड़ी उसी जगह सड़क से थोड़ा दूर रखकर चली गई। इसके कुछ देर बाद कुछ लोग आए और गाड़ी लेकर चले गए। ये सब देखकर लोग हैरत में थे। चर्चा हो रही थी कि वीआईपी की गाड़ी आसानी से छोड़ दी जाती है और आम वाहन चालकों से मोटा जुर्माना वसूला जाता है। गाड़ी का नंबर एप पर डालने पर मालिक मिस्टर छत्रपाल को दिखाया जा रहा है। चर्चा थी कि यह बहेड़ी विधायक की गाड़ी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


‘मैं आज दिन में बरेली आया था। संजय कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था, लेकिन एसएसपी दफ्तर की तरफ नहीं गया था। जो गाड़ी बताई जा रही है, वो मरी नहीं है’
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपाल सिंह, विधायक बहेड़ी

‘मैं पूरा दिन उर्स में रहा। मेरी जानकारी में ऐसी कोई गाड़ी नहीं आई जिसे उठाया और रखा गया हो। जाहिर है कि अगर गाड़ी उठाई जाती है तो विधिक प्रक्रिया के तहत जुर्माना वसूलने के बाद ही छूटती है। इसलिए इस तरह की कार्रवाई की संभावना नहीं है।’
- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed