फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

डिफेंस कॉलोनी के गुरुद्वारा के प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट

Thu, 11 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। डिफेंस कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे की कमेटी को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद और गर्मा गया है। ग्रंथी की बेटी ने गुरुद्वारा के प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा की कमेटी को लेकर प्रधान प्रधान बलविंदर सिंह और ग्रंथी बहाल सिंह के बीच विवाद चल रहा है। ग्रंथी बहाल सिंह परिवार समेत गुरुद्वारा में किराए पर रहते हैं। उनकी बेटी आरोप है कि भवन खाली कराने को लेकर आए दिन बलविंदर सिंह और उनके पक्ष के लोग परेशान करते रहते हैं। आरोप है कि सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे बहाल सिंह पाठ की ड्यूटी करने जा रहे थे। तभी रास्ते में कत्था फैक्ट्री के पास उन्हें दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और आवास खाली करने व कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने को कहा। बहाल सिंह के मना करने पर उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शाम करीब सात बजे बलविंदर सिंह पक्ष के लोग बहाल सिंह के घर जा धमके और उनकी पत्नी को गालियां देते हुए अभद्रता की। उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को बहाल सिंह की बेटी मनमीत कौर एडीजी अविनाश चंद्र से मिली थी। एडीजी के निर्देश पर बुधवार को मनमीत की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, अवतार सिंह, मोनू, गुरुचरन सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed