{"_id":"5d20ffeb8ebc3e6ce04c9696","slug":"crime-bareilly-news-bly3676681141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौकीर रजा के करीबी ने ही घर में कराई थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौकीर रजा के करीबी ने ही घर में कराई थी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा के घर में बेहद करीबी शख्स ने चोरी कराई थी। यह व्यक्ति उनके घर में रह चुका था और घर का चप्पा चप्पा जानता था। उसने अपने साथी के संग मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने इनमें से एक को पकड़ लिया है। आज या कल में खुलासा हो सकता है।
नबीरे आला हजरत और इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा रविवार शाम को पत्नी के साथ दिल्ली रवाना हुए थे, रात को चोरों मेन गेट का ताला खोलकर पूरा घर खंगाल लिया। सोमवार शाम चोरी का पता लगने के बाद पुलिस अफसरों ने फील्ड यूनिट के साथ मौका मुआयना किया। मौलाना तौकीर के साले अतहर की तहरीर पर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरी मेन गेट के ताले को चाबी से खोलकर और चुनिंदा कमरों से सामान निकालकर की गई। इस ताले की चाबी तीन दिन पहले गायब भी हो गई थी। पुलिस को शक था कि किसी बेहद करीबी शख्स ने चोरी की या कराई है। शक सही निकला है। सूत्र बताते हैं कि कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। पूछताछ में सारी कहानी भी सामने आ गई है। एक और आरोपी को पुलिस तलाश रही है।