फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

घर लौट रहे जोमेटो राइडर को शराबियों ने पीटा, रिपोर्ट

Wed, 03 Jul 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया निवासी मोहम्मद आसिफ जोमेटो कंपनी में फूड डिलीवरी का काम करते हैं। आसिफ के मुताबिक रविवार देर रात घर लौटते वक्त उन्हें करीब तीन-चार अज्ञात लोग त्रिमूर्ती रोड पर नशे की हालत में रास्ता घेरकर खड़े हुए मिले। उन्होंने उनसे रास्ता छोड़ने को कहा तो वे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने आसिफ पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हुए तो वे भाग निकले। आसिफ ने फोन करके दोस्तों को बुलाया तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। आसिफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी छान कर आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed