{"_id":"5e1b796a8ebc3e87ed670e35","slug":"crime-baheri-news-bly391714985","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में पुलिस ने पांच मोबाइल चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में पुलिस ने पांच मोबाइल चोर पकड़े
विज्ञापन
आठ मोबाइल बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस
बहेड़ी। दो महीनों से इलाके में आतंक मचाए बाइक सवार मोबाइल चोर गैंग के पांच शातिरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गैंग के दो शातिर उस वक्त शक के दायरे में आए जब उन्होंने पिछले दिनों पोस्ट ऑफिस के पास एक बैंक कर्मी का मोबाइल छीना था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उनके चेहरे दिखाई दे गए। इसी आधार पर पुलिस ने बंजरिया गांव के दो युवकों को बाइक समेत शनिवार को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने खमरिया, थाना शीशगढ़ के तीन और साथियों के नाम बताए। पुलिस ने उन्हें भी रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पांचों से आठ मोबाइल फोन की बरामदगी की गई। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ नहीं बता रही है।
बहेड़ी पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। बाद में मामले का खुलासा किया जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात