फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,actident

अजीबोगरीब: दामाद ने मुंह से चबाई सास की नाक, चाकू से काटा कान

Mon, 26 Aug 2019 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime,actident
आरोपी की सास गुलशन - फोटो : अमर उजाला

बरेली कैंट थाना क्षेत्र में मायके और ससुराल पक्ष वालों के बीच विवाद की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। शनिवार को पीलीभीत से बेटी के ससुराल पहुंचे माता-पिता के साथ दामाद और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान दामाद ने मुंह से अपनी सास की नाक चबा ली और चाकू से कान का एक हिस्सा काट दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्लास्टिक सर्जरी के लिए उन्हें नोएडा रेफर किया गया। 

विज्ञापन


आरोपी के ससुर ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले साल ही पीलीभीत शहर के मदीना शाह मोहल्ला निवासी गंठा रहमान ने अपनी बेटी चांद बी की शादी कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में करवाई थी। 31 अगस्त को उसकी शादी की पहली सालगिरह है। सालगीरह से डेढ़ महिने पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को गंठा और उनकी पत्नी गुलशन अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंचे। उन्होंने कुछ दिनों के लिए बेटी और नवजात बच्ची को साथ ले जाने की बात कही को दामाद इजहार अहमद और उसके घरवालों को गुस्सा आ गया और उन्होंने ढगड़ा शुरु कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात इतनी बिगड़ गई कि थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दामाद इजहार ने मुंह से सास गुलशन की नाक का अगला हिस्सा काट लिया जो बाद में भी नहीं मिला। इसके साथ ही उनके दाहिने कान पर चाकू से हमला किया और ससुर को भी जमकर पीटा व उन पर लाइसेंसी बंदूक तान दी। 


पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई तब जा कर उन्हें घर से निकाला जा सका। इस बीच आरोपी दामाद परिवार समेत फरार हो गया। गुलशन के पति गंठा ने दामाद इजहार, उसके मां-बाप और बेटी की ननद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटी चांद अपने मायको वालों के साथ आ गई। इधर घायल गुलशन को प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed