{"_id":"5dc08b1c8ebc3e015255ba4d","slug":"crimc-nawabganj-news-bly382700942","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! शादी के नाम पर डेढ़ लाख में सौदा कर रहे हैं घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! शादी के नाम पर डेढ़ लाख में सौदा कर रहे हैं घरवाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। शादी से तीन दिन पहले एक युवती अपनी ही शादी रुकवाने कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने शादी के नाम पर वर पक्ष से डेढ़ लाख रुपये ले लिए हैं। वह उस युवक से शादी नहीं करना चाहती है लेकिन उसके माता-पिता उसकी जबरन शादी पर अड़े हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला गुलशन नगर निवासी एक युवती ने थाने जाकर आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने दूसरे जिले के एक युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर मकान खरीद लिया है। रुपये देने के बाद युवक ने उसके माता-पिता से इच्छा जताई कि वह उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। जब युवती को इस मामले की जानकारी हुई तो वह भड़क गई और शादी से इंकार करने लगी। घरवालों ने दबाव बनाया तो वह थाने पहुंच गई। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि युवती ने अपनी ही शादी रुकवाने की तहरीर दी है। शादी तीन दिन बाद बताई जा रही है। युवती बालिग है। आरोपों की जांच कर रहे हैं। सही निकले तो कार्रवाई की जाएगी।