फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली/रिठौरा। इज्जतनगर थाने के गांव कुम्हरा स्थित अपनी ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रजपुरा माफी गांव के पास गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों और परिवार के लोगों से शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भुता का रहने वाला 32 वर्षीय कुंवरपाल इज्जतनगर थाने के गांव कुम्हरा में कुछ दिन से अपनी पत्नी वेदवती के साथ ससुराल में रहता था। वह मजदूरी करता था। कुंवरपाल मंगलवार सुबह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश भी की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह उसका शव रजपुरा काफी गांव में लालता प्रसाद के गन्ने के खेत में मिला। इसकी सूचना प्रधान राजेश कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी वेदवती, ससुर अंगनलाल का कहना है कि कुंवरपाल नशे का आदी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी केके वर्मा का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed