{"_id":"5db0b66f8ebc3e014f25fa76","slug":"crimc-bareilly-news-bly381366184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की खातिर पत्नी को अधमरा कर ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की खातिर पत्नी को अधमरा कर ट्रैक पर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमिका की खातिर एक युवक ने अपने दोस्त और मां के साथ मिलकर पत्नी को इतना पीटा कि वो अधमरी हो गी। हादसा दिखाने के लिए तीनों उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक आए, लेकिन हादसा होता उससे पहले ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर युवती को बचा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया है।
भमोरा क्षेत्र में बमियाना के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती बेसुध अवस्था में राहगीरों को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता के शरीर पर लाठी डंडों के निशान थे। साथ ही गर्दन पर धारदार हथियार से भी वार किए गए थे। विवाहिता ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। यहां इलाज के बाद पूछताछ के दौरान विवाहिता ने धीरे-धीरे आपबीती बताई। पुलिस के मुताबिक, बदायूं में उझानी की मंकरंदपुर रोड स्थित पठानटोला निवासी शब्बो (22) ने करीब छह साल पहले भमोरा क्षेत्र के युवक से प्रेम विवाह किया था। करीब एक साल पहले पति ने प्रेम संबंधों के चलते कासगंज की एक युवती से दूसरी शादी कर ली और उसे घर भी ले आया। फिर शब्बों की पीछा छुड़ाने की जुगत में लग गया। विवाहिता के मुताबिक देर रात पति ने दोस्त और मां के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और हादसा दिखाने के लिए उसे ट्रैक पर फेंक गया। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।