फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

जनता के ठेकेदारों ने अच्छी-अच्छी सुनाई, यह बात एडीजी को समझ नहीं आई

Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई व्यवस्था के तहत जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए एडीजी ईओडब्ल्यू अभय प्रसाद मंगलवार को जनता से रूबरू हुए। मगर यहां पुलिस द्वारा बुलाए लोगों ने अफसरों की तारीफों के पुल बांधे तो एडीजी ने टोक दिया। बोले- सब अच्छा नहीं हो सकता है, यहां सहज नहीं हैं तो बुधवार को सुबह 10-11.30 बजे पुलिस लाइन में आकर अकेले मिल सकते हैं।
विज्ञापन

जनता से फीडबैक लेने के इरादे से यह बैठक अयूब खां चौराहा स्थित बरातघर में बुलाई गई थी लेकिन लोगों को बुलाने की जिम्मेदारी पुलिस की थी। लिहाजा बैठक में भी वही चंद चेहरे नजर आए, जो अक्सर थाना-चौकियों में समाजसेवा और सिफारिशों के लिए दिखते हैं। लिहाजा समस्या बताने का आयोजन प्रशंसा समारोह में बदल गया। रंगकर्मी जेसी पालीवाल ने बुजुर्गों के लिए समाधान केंद्र बनाने पर पुलिस की सराहना की। रफिया शबनम ने तीन तलाक मामलों में रिपोर्ट से पहले पुरुष पक्ष को सुनने की बात कही। चीफ वार्डेन राजीव शर्मा, जहीर अहमद, कौशिक टंडन ने भी पुलिस की तारीफ की। मनोज भारती ने कहा कि एसपी सिटी बहुत अच्छे हैं, नकटिया में आग लगी तो रात भर वहीं बैठे रहे ।एडीजी अभय प्रसाद ने दोपहर में पुलिस लाइन में पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके बाद डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ भी मीटिंग की। बुधवार को सुबह आठ बजे वह पुलिस लाइन में रिक्रूट को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद 10 से 12 बजे के बीच विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे। इसके बाद थानों का निरीक्षण कर दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता करेंगे। शाम को यातायात एवं अग्निशमन विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


एडीजी ने टोका तो बारादरी में बताया नशे का कारोबार
पुलिस की इतनी तारीफें एडीजी को हजम नहीं हुईं तो उन्होंने टोक दिया। बोले- सबकुछ अच्छा नहीं हो सकता। अगर यहां नहीं कह पा रहे हैं तो बुधवार को पुलिस लाइन में आकर अकेले में बताएं। इसके बाद अधिवक्ता अमजद सलीम ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए रात में पिकेट बढ़ाने की बात कही। जितेंद्र रस्तोगी ने बारादरी में नशे के कारोबार पर अंकुश लगवाने को कहा। बोले- वारंट के मामले में तो सिपाही अफसरों पर भारी हैं। एक मामले में एसपी सिटी से शिकायत की तो सिपाही ने सेटिंग कर ली। अब्दुल कयूम मुन्ना ने अफवाहों पर सख्ती की बात कही। फड़-ठेला एसोसिएशन के संतोष गुप्ता बोले कि ठेले वाले दिन भर में 300 रुपये कमाते हैं तो 100 रुपये ठेकेदार और पुलिस को चले जाते हैं। उन्होंने कहा हमें हटाने से पहले बसाने का इंतजाम हो। सबकी बातें सुनने के बाद एडीजी ने कहा कि एसएसपी ने सब नोट कर लिया है, अब कार्रवाई होगी। इस दौरान एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर गीतेश कपिल, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed