{"_id":"66d3b5b7f4ccfe002001d544","slug":"cows-were-locked-in-the-barat-ghar-kept-suffering-from-hunger-and-thirst-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102790-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोवंशों को बरातघर में किया बंद, भूख-प्यास से तड़पते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोवंशों को बरातघर में किया बंद, भूख-प्यास से तड़पते रहे
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 वलीनगर गांव के बरातघर में कैद छुटटा पशु
घंटों तक भूखे-प्यासे तड़पते रहे, बीडीओ को मिले समाधान कराने के निर्देश
नवाबगंज। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गोवंशों को जब गोशाला नहीं भेजा गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़कर अब सरकारी बरातघर में बंद कर दिया। इससे पशु भूखे-प्यासे तड़पते रहे। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खबर लिखे जाने तक छुट्टा पशु बरातघर में ही बंद रहे। इस दौरान किसी ने पशुओं को छुड़ाने की कोशिश नहीं की।
विकासखंड नवाबगंज के वलीनगर गांव में छुट्टा पशुओं को आतंक मचा हुआ है। ये छुट्टा पशु आए दिन ग्रामीणों और वाहन स्वामियाें पर हमलावर होकर घायल कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर गांव में किसानों की फसलों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई अमल नहीं हो सका। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने अब यह कदम उठाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मल्लिका नैन ने खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नई गोशालाओं में भेजने का प्रयास करेंगे: बीडीओ
बीडीओ ने बताया कि हमारे पास पशुओं को गोशाला में रखने के लिए जगह ही नहीं है। नई गोशालाएं संचालित हो रही हैं। उनमें रखने का प्रयास कराया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी को जांच कर समस्या का निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
-मल्लिका नैन, एसडीएम नवाबगंज