फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cousin sister run away to Lucknow after friendship in bareilly

दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगी...दोस्ती के बाद लखनऊ भागीं ममेरी-फुफेरी बहनें

Sun, 31 May 2020 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 May 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
cousin sister run away to Lucknow after friendship in bareilly
फाइल फोटो
बिहार से अपने मामा के घर बरेली आई एक युवती लॉकडाउन में यहीं फंसकर रह गई तो ममेरी बहन से संबंध बना बैठी। परिवार ने जानकारी होने पर डांटा तो दोनों बहनें अपने एक भाई के साथ घर से भाग निकलीं। भटकते हुए तीनों लखनऊ पहुंचे तो जीआरपी के हाथ लग गए।
विज्ञापन


वहां से सूचना मिली तो इज्जतनगर पुलिस उन्हें ले आई। हालांकि परिवार ने शादी को लेकर नाराज होकर भागने की बात कही है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक परिवार गुरुवार शाम अपने बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत करने थाने पहुंचा। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी बेटी, बेटा और भांजी अचानक घर से कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन


घर से निकलने के कुछ समय पहले उन्होंने किसी बात को लेकर उन्हें डांट दिया था। परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों की छानबीन शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को लखनऊ रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने फोन पर बरेली की दो लड़कियों और एक लड़के के मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से सूचना की पुष्टि कराने के बाद पुलिस उन्हें लखनऊ लेने पहुंची। पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान फंसे होने के चलते दोनों बहनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने फटकार दिया।
 

इससे नाराज होकर दोनों बहनें अपने भाई के साथ घर से भाग निकली थीं। शहर से होकर जा रहे ट्रकों और अन्य गाड़ियों में लिफ्ट लेकर तीनों लखनऊ स्टेशन पहुंचे तो पकड़े गए। हालांकि परिवार एक युवती की शादी को लेकर घर में चल रहे तनाव के चलते उनके भागने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed