{"_id":"62990c456b7d275ea3306764","slug":"cousin-killed-the-young-man-bareilly-news-bly4869567123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने कर दी युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुइयां मंदार पुर में तीस वर्षीय एक युवक की मारपीट के दौरान चचेरे भाई ने जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। कुइयां मंदार पुर निवासी गौसाई बिरादरी के 30 वर्षीय पृथ्वीराज का अपने चचेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद था। विवाद गाली गलौज के बाद मारपीट में तब्दील हो गया।
इसी दौरान चचेरे भाइयों ने उसकी आंख पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो कर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उसे एम्बुलेंस से सीएचसी ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सकीना और एक छोटे बच्चे का रो रोकर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि मृतक पृथ्वी राज के चचेरे भाइयों से झगड़ा हो गया था। आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने मृतक की आंखों के ऊपर किसी चीज से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सीएचसी लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सकीना ने मामले में सूचना दी है।