{"_id":"5d9660c58ebc3e93dc47fef1","slug":"court-bareilly-news-bly3787297105","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर आयुषी की मौत के मामले अस्पताल से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर आयुषी की मौत के मामले अस्पताल से मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंजीनियर आयुषी की मौत के मामले में जिला अस्पताल ने निजी अस्पताल के खिलाफ जांच तेज कर दी है। घरवालों के बयान लेने के बाद एसीएमओ ने संबंधित अस्पताल से 15 बिंदुओं पर जवाब मांगा है। एसीएमओ का कहना है कि जवाब आने के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
इंजीनियर आयुषी की एक निजी अस्पताल में करीब एक महीना पहले इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घरवालों का आरोप था कि भर्ती होने के बाद डॉक्टर उसे देखने नहीं आए। यह भी आरोप था कि डॉक्टर फिल्म देखने चले गए। जब आयुषी की तबीयत बिगड़ी तो उसे देखने वाला कोई नहीं था। पिता ने तहसील दिवस में शिकायत की थी, इसके बाद एक सप्ताह पहले संबंधित अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। मृतका के घरवालों के बयान लेने के बाद अब अस्पताल से 15 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। इसमें पूछा गया कि उस दिन कौन-कौन डॉक्टर अस्पताल में थे, अस्पताल में सुविधाएं क्या हैं? एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम का कहना है कि मामले जांच शुरू कर दी है। घरवालों के बयान लेने के बाद संबंधित अस्पताल को नोटिस जारी कर 15 बिंदुओं पर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।