फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   couple arrested for kidnapping a three and a half year old girl from Bareilly Junction

UP News: बरेली जंक्शन से साढ़े तीन साल की बच्ची को किया अगवा, आरोपी दंपती गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 10:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 10:18 PM IST
सार

बरेली जंक्शन से अपहृत साढ़े तीन साल की बच्ची को जीआरपी ने सकुशल बरामद कर लिया है। मासूम बच्ची को एक महिला उठाकर ले गई थी। जीआरपी ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
couple arrested for kidnapping a three and a half year old girl from Bareilly Junction
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन से साढ़े तीन साल की बच्ची का अपहरण करने के आरोपी शाहजहांपुर निवासी दंपती नन्हे और कुसुम को बुधवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। बच्ची भी सकुशल मिल गई है। उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। जीआरपी का दावा है कि दंपती ने बच्ची को बेचने के लिए अगवा किया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज खान ने बताया कि हरिद्वार निवासी मोनू अपनी पत्नी रूपवती के साथ 28 अगस्त को दवा लेने बरेली आए थे। रूपवती दवा लेने चली गई और मोनू अपनी साढ़े तीन साल की बेटी के साथ जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर चादर बिछाकर सो गया। वह सोकर उठा तो देखा कि बेटी उसके पास नहीं है। 
विज्ञापन


उसने जीआरपी और आरपीएफ थानों में सूचना दी। इसके बाद जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती हुई स्पष्ट दिखी। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बच्ची की तलाश के लिए सर्विलांस समेत बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद की पांच टीमों को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी 
सीओ जीआरपी मनोज वर्मा ने बताया कि बच्ची की तलाश में टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सर्विलांस का सहारा लिया। इस दौरान बच्ची को ले जा रही महिला की पहचान शाहजहांपुर के थाना गढि़या रंगीन के मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी कुसुम के रूप में हुई। हाल में वह और उसका पति नन्हे जलालाबाद में फर्रुखाबाद रोड पर रहते हैं। बुधवार को नन्हे और कुसुम बच्ची को बेचने के लिए कहीं ले जा रहे थे। इससे पहले इनको गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed