फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Counseling for the bioinformatics course on July 24.

Bareilly News: बायोइन्फॉर्मेटिक्स पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग 24 जुलाई को

Mon, 20 Jul 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Counseling for the bioinformatics course on July 24.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी बायोइन्फॉर्मेटिक्स एवं कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी। बायोइन्फॉर्मेटिक्स एवं कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी विभाग में सुबह 10 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विनय वर्मा के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रवेश ओपन रैंक और मेरिट के आधार पर होगा। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार मिलेगा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार ने बताया कि सीटों की संख्या से दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। केवल काउंसिलिंग में शामिल होना प्रवेश की गारंटी नहीं है। प्रवेश मेरिट और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगा। सीटें भरते ही प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित प्रति, सभी मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लानी होंगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को वैध जाति प्रमाणपत्र (ओबीसी के लिए नॉन-क्रीमी लेयर घोषणा सहित) व वित्तीय वर्ष 2026-27 का वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रवेश सुनिश्चित होने पर 45,000 रुपये का प्रवेश शुल्क उसी दिन डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

---
माइक्रोबायोलॉजी की काउंसिलिंग 24 जुलाई को
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पहुंचने के लिए कहा गया है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश पंजीकृत अभ्यर्थियों की योग्यता और आरक्षण नियमों के अनुसार दिए जाएंगे। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed