फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Could not assessment board test center

नहीं हो सका बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण

Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 के लिए जिला कमेटी की ओर से केंद्रों का निर्धारण बृहस्पतिवार को नहीं हो पाया। विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए मीरगंज और आंवला तहसीलों से एसडीएम की परीक्षण रिपोर्ट न आ पाने से निर्धारण टाला गया है। डीआईओएस ने जिले में 162 विद्यालयों में से केंद्र बनाने की सूची डीएम के जरिए सभी तहसीलों के एसडीओ को परीक्षण के लिए भेजी थी। इनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आनी थी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण के लिए बैठक डीएम पंकज यादव की अध्यक्षता में होनी थी। डीआईओएस मुन्ने अली केंद्रों की प्रस्तावित सूची लेकर डीएम पंकज यादव के पास पहुंचे लेकिन आंवला और मीरगंज तहसीलों से रिपोर्ट न आने की वजह से केंद्र निर्धारण शुक्रवार तक के लिए टाला गया है। शुक्रवार को दोनों तहसीलों के एसडीएम की परीक्षण रिपोर्ट आ सकती है। डीआईओएस ने बताया कि इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उस पर आपत्तियां और दावे मांगे जाएंगे। इसके बाद केंद्र निर्धारण मंडलीय कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
डीएम के पास फिर पहुंचा लिपिक का मामला
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण में पुराने और चर्चित लिपिक की भूमिका का मामला बृहस्पतिवार को फिर से डीएम तक पहुंचा। किसी ने शिकायत की कि डीआईओएस दफ्तर में बोर्ड परीक्षा का पटल जिस लिपिक को आवंटित है, वह काम न देखकर वास्तव में पुराना चर्चित लिपिक ही केंद्र निर्धारण कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि चर्चित लिपिक से बोर्ड परीक्षा का काम न दिखवाने के आदेश तत्कालीन कमिश्नर ने किए थे लेकिन फिर भी उसी से काम दिखवाया जा रहा है। डीएम पंकज यादव का कहना है कि इस मामले करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed