{"_id":"5dfd26358ebc3e88217d2a2c","slug":"cort-bareilly-news-bly3887937167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट कैंपस में ही जमानत के कागजों का ऑनलाइन सत्यापन कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट कैंपस में ही जमानत के कागजों का ऑनलाइन सत्यापन कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बार एसोसिएशन ने जमानतनामा के कागजों का ऑनलाइन सत्यापन कोर्ट कैंपस में ही कराने की मांग की है। बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर डीएम को पत्र लिखा है।
सचिव ने पत्र में कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अदालतों में दाखिल जमानतनामा की तस्दीक के लिए कंप्यूटर सिस्टम और वाई-फाई सुविधा के साथ एक अधिकारी बैठाने के लिए डीएम को कहा है। इससे जमानतनामा में दाखिल किए गए कागजों का सत्यापन जल्दी हो सकेगा। सचिव ने कहा है कि यह व्यवस्था जल्द से जल्द लागू की जाए क्योंकि लेखपालाें की हड़ताल चल रही है। इसके अलावा न्यायालय में शीतकालीन अवकाश भी होने वाला है। साथ ही, बार सचिव ने यह भी कहा है कि वह शीघ्र ही इस संबंध में जिला जज से मिलेंगे और लेखपालों की हड़ताल खत्म होने तक थाने की आख्या पर ही अभियुक्तों को जेल से रिहा करने का आदेश पारित करने का अनुरोध करेंगे।
इंटरनेट बंद होने से सत्यापित नहीं हो सके हाईकोर्ट के आदेश
शुक्रवार को इंटरनेट बंद होने की वजह से कोर्ट में हाईकोर्ट से आए आदेशों का सत्यापन नहीं हो पाया। बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती ने बताया कि इस वजह से वादकारों को काफी दिक्कत हुई। अपनी समस्या के समाधान के लिए वे इधर-उधर चक्कर काटते रहे लेकिन इंटरनेट बंद होने के चलते कोई भी मदद करने की स्थिति में नहीं था।