फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Uncountable crowds in the market, may not even make the situation like Delhi here

कोरोना: बाजार में बेशुमार भीड़, कहीं यहां भी न बन जाएं दिल्ली जैसे हालात

Thu, 19 Nov 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Corona: Uncountable crowds in the market, may not even make the situation like Delhi here
बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बाजार में बेशुमार भीड़, कहीं यहां भी न बन जाएं दिल्ली जैसे हालात
विज्ञापन

सहालग की वजह से खरीदारी को उमड़ रहे लोग, सिविल लाइंस में दिन भरा जाम

बरेली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शहर के बाजारों में जिस तरह भीड़ उमड़ रही है और सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो रहा है, उससे यहां भी दिल्ली जैसे हालात पैदा होने की आशंका जताई जाने लगी है। सहालग के सीजन में खरीदारी को उमड़ रहे लोगों की वजह से बाजार में बुधवार को जाम जैसे हालात दिखे। लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। दुकानदार भी इन सबसे बेफिक्र हैं। पुलिस ने भी अब टोकाटाकी बंद कर दी है।
दीपावली से पहले शहर के बाजारों में काफी समय बाद रौनक आई थी। तब माना जा रहा था कि त्योहार की वजह से भीड़ लग रही है जो त्योहार के बाद छंट जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार निपटने के बाद भी बाजारों में दोगुनी भीड़ जुट रही है। अब नई स्थिति के लिए वजह सहालग बताई जा रही है। थोक में शादियों के मुहूर्त होने से बड़ा बाजार, सराफा बाजार, कुतुबखाना, गली आर्य समाज, किला बाजार में बेहिसाब जाम लग रहा है। बुधवार को भी बाजारों में राह निकलना मुश्किल था। भैया दूज के बाद ट्रैफिक प्लान खत्म होने से ई-रिक्शा और टेंपो भी बाजार में घुस रहे हैं, इससे भीड़ और बढ़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर से शाम तक सिविल लाइंस इलाका जाम रहा। काफी संख्या में चार और दो पहिया वाहन यहां फंसे रहे। सड़क किनारे कार पार्क करके लोग चले गए, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। भीड़ में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। कई ग्राहकों और दुकानदारों पर भी मास्क भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed