फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona's havoc: 152 more found infected, stirred

कोरोना का कहर: 152 और मिले संक्रमित, हड़कंप

Wed, 29 Jul 2020 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: 152 more found infected, stirred
demo photo - फोटो : demo photo

50 संक्रमित नहीं हो सके ट्रेस, राजेंद्रनगर, मॉडल टाउन, नॉर्थ सिटी, रामपुर गार्डन में फिर मिले केस
विज्ञापन

कोविड अस्पताल, सीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी, आईटीबीपी का एक जवान भी कोरोना की चपेट में

बरेली। सोमवार को रिकॉर्ड 262 संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को फिर कोरोना के 152 केस सामने आए। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुट गई हैं।
आईवीआरआई, ट्रू-नेट, एंटीजन, कारपोरेट लैब से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सैयदपुर में दो, जीजीआईसी रोड, न्यू अजादनगर में एक-एक, भूड़ प्रेमनगर में छह, महानगर, बिथरी चैनपुर, अशोकनगर में एक-एक, जनकपुरी में तीन, रविंद्रनगर में एक, मॉडल टाउन में चार, राधेश्याम एन्क्लेव खुर्रम गौंटिया में एक, राजेंद्रनगर में चार, बिहारीपुर, कूंचा सीताराम, आरएसएस कार्यालय में एक-एक, माधवकृपा आश्रम वीर सावरकर नगर में दो, नार्थ सिटी में दो, सिविल लाइंस स्टेट बैंक कॉलोनी में तीन, माधवबाड़ी में एक, इज्जनगर में दो, रेलवे अस्पताल, एमएमयू का एक-एक स्वाथ्यकर्मी, आंवला में एक, नवोदय में दो, ग्रेटर आकाश, सब्जीमंडी वाली गली, मोहल्ला कानूनगोयान में एक-एक, रिठौरा में पांच, किला छावनी में चार, आदर्श नगर, बहावल खेडा में एक-एक, भोजीपुरा कोविड एल-2, रामपुर गार्डन में दो-दो, कालीबाड़ी में एक, कैलाशपुरम डेलापीर में तीन, क्योलडिया, गौंटिया, शुकरिया, सुभाषनगर, पुराना शहर, कटरा चांद खां, नवीनगर, आईटीबीपी, आवास विकास कॉलोनी पीलीभीत बाईपास, हनुमान सिटी में एक-एक, आशीष रॉयल पार्क में दो, बड़ा बाजार में एक, ठिरिया, आंवला, चौपुला रोड बिहारीपुर, शास्त्री नगर, फतेहगंज, जखीरा किला में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

नवाबगंज सीएचसी पर पांच संक्रमित

नवाबगंज सीएचसी पर मंगलवार को पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद उन्हें आइसोलेट कराने और संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कराने से कर्मचारियों की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लोगों को नहीं खोज पाया विभाग

मंगलवार को 152 लोगों को कोरेाना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, लेकिन विभाग केवल 102 ही लोगों को ट्रेस कर सका। 50 संक्रमितों को देर रात तक ट्रेस नही किया जा सका। ऐसे में विभागीय अफसरों को चिंता सता रही है कि अगर यह संक्रमित समय पर ट्रेस नहीं हो पाए तो यह संक्रमण को और फैला देंगे।

मानसिक अस्पताल में तीन और मिले संक्रमित

मनोरोगी महिला के संक्रमित मिलने के बाद अब मानसिक अस्पताल में भी संक्रमितों की तादाद बढ़ने लगी है। मंगलवार को यहां तीन और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को मानसिक अस्पताल की एक मनोरोगी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल और फिर लखनऊ केजीएमयू ले जाया गया था। वहां से आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। उसके बाद महिला के संपर्क में आए कई लोगों की जांच कराई गई, इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि अस्पताल के सभी मनोरोगियों और स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे। ब्यूरो

तीन सौ बेड तत्काल बढ़ाने के निर्देश

बरेली। संक्रमितों की बढ़ती तादाद को देखते हुए अब एसिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए तीन सौ बेड तत्काल बढ़ाने के निर्देश शासन से मिले हैं। बता दें कि महीने भर में करीब डेढ़ हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने नवोदय विद्यालय में कोविड-19 एल-1 अस्पताल बनाने की तैयारी की है। यहां कोविड अस्पताल शुरू होने पर ऐसे मरीज जो बिना लक्षण वाले हैं, उन्हें भर्ती किया जाएगा। ब्यूरो

लैब में जांच की क्षमता बढ़ाने के निर्देश

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं के बाबत रिपोर्ट तैयार करने पहुंची दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल और बीएसएल-2 लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जांच की क्षमता बढ़ाने को कहा। पर्यवेक्षण टीम के प्रमुख डॉ. आरके वर्मा के मुताबिक, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं। सैंपल जांच की क्षमता और बढ़ाने को कहा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। संक्रमित की पहचान होने से तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ब्यूरो

संक्रमण की पुष्टि के बाद फरार हुआ संक्रमित

बरेली। मगंलवार को अशरफ खां चौकी के पास एक निजी अस्पताल में कोरोना जांच केंद्र बनाया गया था। कई लोगों ने वहां जांच कराई थी। इस दौरान एक व्यक्ति जांच कराने अस्पताल पहुंचा। जांच होने तक वह अस्पताल में रहा लेकिन जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद वह फरार हो गया। इससे काफी देर तक अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। स्टाफ व्यक्ति को खोजते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसके दर्ज कराए पते के आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed