{"_id":"5edd4a1a8ebc3e903b7321af","slug":"corona-infected-selling-tomatoes-in-mandi-for-five-days-stirred-up-faridpur-news-bly408442630","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित पांच दिन मंडी में टमाटर बेचता रहा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित पांच दिन मंडी में टमाटर बेचता रहा, मचा हड़कंप
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
फरीदपुर। मोहल्ला कस्सावान में कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीन लोगों में से एक युवक सब्जी मंडी में पांच दिन तक सब्जी भी बेचता रहा था, इस बात का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ की टीम ने सोमवार को निरीक्षण कर सर्वे को हरी झंडी देगी।
मोहल्ला कास्सावान में दो दिन पूर्व तीन युवक, जो मुंबई से आए थे, उनमें से एक युवक ने मुख्य सब्जी मंडी में पांच दिन तक सब्जी की दुकान लगाकर टमाटर बेचे थे। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने यह समस्या पैदा हो गई है कि टमाटर किस-किस ने खरीदे और कितने लोग उसके संपर्क में आए। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सब्जी मंडी को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे कि भीड़ अधिक होने से यहां सामाजिक दूरी के कोई मायने नहीं रह गए हैं। पुलिस भी मशक्कत करके हार गई। प्रवासी मजदूरों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया है, लेकिन वह घर में न रहकर इधर-उधर रोजी रोटी की तलाश में घूम रहे हैं, जोकि बड़ा खतरा बन सकते हैं। संक्रमित के पांच दिन मंडी में सब्जी बेचने की सूचना से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।