फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: In search of infected by survey and sampling

कोरोना: सर्वे और सैंपलिंग से तलाशे जा रहे संक्रमित

Sun, 01 Nov 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corona: In search of infected by survey and sampling
demo photo - फोटो : demo photo

त्योहार के चलते मिठाई विक्रेताओं की दुुकानों पर सैपलिंग शुरू
विज्ञापन

सर्वे सर्विलांस टीम को कन्टेनमेंट जोन में ट्रेसिंग और निगरानी के निर्देश

बरेली। सर्दियों में संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयास और तेज कर दिए हैं। सार्वजनिक सवारी वाहन के चालकों की सैंपलिंग के बाद शनिवार को त्योहारों के मद्देनजर प्रमुख मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा सर्वे सर्विलांस की टीम को कन्टेनमेंट जोन और संवेदनशील इलाकों में संदिग्धों को ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक, बीते आठ माह से संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाए जाने की कवायद विश्व के सभी देश कर रहे हैं। हालांकि, अभी कोई कारगर परिणाम सामने नहीं आ सका है। इस बीच फौरी तौर पर राहत पहुंचाने वाले इंजेक्शन और दवाओं के प्रभाव को भी डब्ल्यूएचओ ने नकार दिया है। जिसके बाद संक्रमण से बचाव का सिर्फ एक ही विकल्प बचा है और वो है सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग और सैनिटाइजेशन। बरेली में कोरोना के मामलों में करीब आठ गुना तक गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच विशेषज्ञों ने सर्दियों में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण की रोकथाम के निर्देश मिलने के बाद प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने सभी अफसरों और कर्मचारियों समेत स्वास्थ्य कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्वे सर्विलांस टीम को बनाया जाएगा और मजबूत

निर्देशों के तहत प्रशासन को सर्वे सर्विलांस टीम को और मजबूत बनाने को कहा गया है। कोविड सेंटर के जरिए होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का नियमित फीडबैक लेने के निर्देश हैं। वहीं, सर्वे सर्विलांस की टीम को जिले के 80 कन्टेनमेंट जोन में प्रभावी कार्रवाई को कहा है। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल, क्लिनिक से संपर्क कर मोबाइल नंबर देने, डोर टु डोर पहुंचकर नंबर देने को कहा है। ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच और आरटीपीसीआर सैंपलिंग
मेडिकल मोबाइल यूनिट को एंटीजन जांच में निगेटिव मिल रहे लोग, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिख रहे हों... उनकी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी के मुताबिक 12 नवंबर तक सैंपलिंग का शेड्यूल तैयार किया गया है। जिसके तहत सैंपलिंग की जा रही है। सीएचसी, पीएचसी पर भी संक्रमण के लक्षण मिलने पर एंटीजन जांच और निगेटिव रिपोर्ट पर आरटीपीसीआर के सैैंपल लिए जा रहे हैं।

मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए 182 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

बीते दिनों कई जिलों में संक्रमित मिठाई विक्रेताओं से बेची गई मिठाइयों के सेवन से तमाम लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लिहाजा, शासन ने मिठाई विक्रेताओं को भी संवेदनशील सूची में रखा है। जिसके तहत शनिवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने सिविल लाइंस, श्यामगंज, नॉवेल्टी चौराहा स्थित प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों और संचालकों के करीब 182 सैंपल लिए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संक्रमित से सौहार्द के प्रति करेंगे जागरूक

संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है और स्वस्थ होने की दर बढ़ रही है फिर भी स्वस्थ संक्रमितों से लोगों का सामाजिक भेदभाव बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने निर्देशिका जारी कर युवाओं को सामाजिक भेदभाव, तिरस्कार के खिलाफ खड़ा करने की योजना बनाई है। जिसमें कोरोना संक्रमितों से सौहार्द बढ़ाने, सोशल साइट पर गलत जानकारी देने से बचने और भेदभाव पर आवाज उठाने वाले युवा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed