लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार को भी कोरोना बम फटा। तीन और नए पॉजिटिव केस निकले। इससे खलबली मच गई। जिले में अब संक्रमित लोगों की संख्या 30 हो गई है।
रविवार को लखीमपुर खीरी में दस पॉजिटिव केस सामने आए थे। सोमवार रात आई रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव और नौ निगेटिव केस पाए गए। तीन नए संक्रमित लोगों में से दो लखीमपुर शहर के हिदायतनगर के रहने वाले हैं, ये दोनों दिल्ली से आए थे। तीसरा भी प्रवासी मजदूर है, जो फूलबेहड़ इलाके के गांव डांडेपुरवा का रहने वाला है। इन तीनों के बाहर से आने की बात पता चलने के बाद उन्हें पहले ही होम क्वारंटीन कर दिया गया था। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तीन नए केस की पुष्टि करते हुए बताया कि अब जिले में मौजूदा संक्रमित मामलों की संख्या 30 हो गई है। जिसमें एक डॉक्टर, 27 प्रवासी मजदूर और दो उनके बच्चे हैं। जिल में कोरोना संक्रमण के अब तक 35 मामले मिल चुके हैं, जिसमें पांच लोग ठीक हो चुके हैं।