फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona death

कोरोना संक्रमण से जिला राजस्व अधिकारी की मौत

Tue, 11 May 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
corona death
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण से एक और प्रशासनिक अधिकारी की जान चली गई। जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे। कुछ दिन होम आइसोलेट रहे। करीब पांच-छह दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनके शव का लालपुल स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। करीब तीन साल पहले उनका बदायूं जिले में ट्रांसफर हुआ था। उस समय वह बिसौली के एसडीएम रहे। कोरोना काल के दौरान उनका ट्रांसफर जिला राजस्व अधिकारी के रूप में हो गया था। वह अतिरिक्त एसडीएम भी थे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जिले में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव के तहत मतदान हुआ था। इसमें सीपी सरोज ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने जिले में सकुशल चुनाव संपन्न कराया था। इसके दूसरे दिन उन्होंने कोरोना जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव निकले। उसके बाद वह होम आइसोलेट हो गए। करीब पांच दिन पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर तहसीलदार सदर करनवीर सिंह ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। तब से उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लालपुल स्थित मुक्ति धाम शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। तहसीलदार सदर करनवीर सिंह ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इससे पहले सहसवान के एसडीएम किशोर गुप्त को खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed